गोरखपुर। केंद्र सरकार की खाद्द एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ने गुरुवार को सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वे यहां मीडिया सेंटर में संबोधित कर रही थीं। [# बंपर पैदावार, जमकर उठाएं आलू का लुत्फ, हो गया सस्ता ] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में भू माफिया, बालू माफिया, गुंडे बदमाशों का बोलबाला रहा है। चाहे गुंडा पूर्व का हो ,पश्चिम या कहीं का, भाजपा की सरकार में सड़क पर नहीं घूमेगा। उसे जेल भेजा जायेगा।
राहुल के खाट की निंदा करते हुए निरंजना ने कहा की खाट चोरी हो गयी तो गठबंधन कर लिया, गठबंधन नहीं ठगबंधन है।
साध्वी ने सपा सरकार और अखिलेश पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो अपने बाप का, अपने चाचा का नहीं हो सकता हो, किसी और का क्या होगा।
मुजफरनगर दंगे पर भाजपा पर लगे आरोपों का जबाब देते हुए कहा कि देश में कांग्रेस और प्रदेश में सपा की सरकार थी। आजम के इशारे पर दंगा हुआ। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार आने पर सबक सिखाया जायेगा। दलितों की सबसे बड़ी बिरोधी मायावती है।
PM मोदी ने किया भारतीय प्रवासियों को संबोधित, कहा- आज दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर चलने की जरुरत है
जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों की सहमति नहीं आई है, आने के बाद ही होगी बैठक - नीतीश
हज 2022 के ट्रेनिंग कार्यक्रम में बोले नकवी: दशकों से हज सब्सिडी के बल पर चला सियासी छल
Daily Horoscope