• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कहीं आतंकियों का अगला टारगेट नैनी जेल तो नहीं .......

इलाहाबाद । खुफिया एजेंसियों द्वारा नैनी सेंट्रल जेल की सुरक्षा पुख्ता करने की सलाह पर जेल प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है । अचानक से अलर्ट पर सवाल भी उठ रहा है कि कहीं आतंकियो का अगला टारगेट नैनी जेल तो नहीं ? । जेल में गहन चेकिंग और सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश भी जारी कर दिया गया है । गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है । परिसर व बैरिक में पुलिस चौकसी तेज कर दी गई है । कैदियों से मिलने आने वालों को जेल के तय नियमों के पालन व पूर्ण चेकिंग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति है । यूं तो नैनी जेल की सुरक्षा को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहें है । जेल के अंदर मोबाइल, सिम, मादक पदार्थ व कई प्रतिबंधित चीजे औचक निरीक्षण पर मिले हैं । लेकिन इस बार मामला कुछ संवेदनशील नजर आ रहा है । भोपाल में आतंकियों के भागने और मारे जाने की घटना के बाद से इलाहाबाद के नैनी सेंट्रल जेल में बंद कई आतंकियो को लेकर सुरक्षा एजेंसियो ने सतर्कता बरतने को कहा हैं । यह भी पढ़े :बीजेपी परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी, परिवर्तन रथ की देखिए 20 तस्वीरें
यह भी पढ़े :चिंताजनक:क्राइम कैपीटल में बदलता जयपुर,चौथा स्थान,जबकि देश में सबसे ज्यादा

यह भी पढ़े

Web Title-Next target is the Naini prison !
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: allahabad, next target, next target of terrorists, terrorists next target, terrorists next target is naini prison, naini prison, naini prison in allahabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved