आजमगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार एवं सांसद आजमगढ़ मुलायम सिंह यादव की प्रेरणा से तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा मंत्री उ0प्र0 बलराम यादव व वन मंत्री उ0प्र0 दुर्गा प्रसाद यादव के कर कमलों द्वारा रविवार को अपरान्ह 12.30 बजे माडर्न कलेक्ट्रेट भवनका दीप प्रज्जवलित कर लोकापर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि आज खुशी का अवसर है। इस ऐतिहासिक मैदान संघर्षो के बल पर ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट भवन बनाया गया है। उन्होने कहा कि इस तरह का कलेक्ट्रेट भवन पूरे प्रदेश में किसी भी जिलें में नही है। उन्होनेे कहा कि जनपद में एक नही अनेकों विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए है।
यह सभी कार्य प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी द्वारा हुए है। उन्होने कहा कि प्रदेश में जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तब-तब जिले का विकास हुआ है। अन्य सरकारों द्वारा जिलो का एक भी विकास कार्य नही कराया गया। प्रदेश के वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद के विकास में किसी भी प्रकार की कमियां नही आने पायेगी।
[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope