पटियाला। 16 दिन पहिले 21 अक्टूबर को ट्रैक्टर मार्केट से गरीब मजदूरों की बस्ती से डॉक्टर बता कर एक महीने के अश्विन को अगवा करने वाले जाली डॉक्टर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह चौहान ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस वारदात में मुख्य तौर पर भूमिका पटियाला के जोडिय़ां भट्टियां की रहने वाली नीतू उर्फ वरिंदर खन्ना और उसकी बेटी शिफाली के साथ मिलकर बच्चा अगवा कर बेचने की पूरी साजिश बनायीं थी। इस वारदात में 6 लोग और शामिल थे। पुलिस की माने तो पहिले तीन औरतों ने मजदूरों की बस्ती में जाकर सरकार की स्कीम के बहाने गरीब मजदूरों को नवजात लडक़ी के लिए 5000 रूपये और नाव जन्मे लडक़े के लिए 1000 रूपये देने का झांसा देकर बस्ती में लडक़ों की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि इनमे चार नए जन्मे लडक़ों के परिवारों को 1000-1000 रूपये और अट्टा, चावल, चीनी ,चाय, फल देकर विश्वास जीत लिया। लडक़ों की जाँच के बहाने स्थानीय सरकारी अस्पताल बुलाकर जाली डॉक्टर बन एक महीने के अश्विन को अगवा कर उसे चंडीगढ़ में 5 लाख रूपये में बेच दिया था। पुलिस के मुताबिक इन 8 लोगो पर बच्चा अगवा करने की धरा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope