• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डाक्टर की लापरवाही ने ली नवजात की जान

negligence of doctors claimed the lives of newborn - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जे.के लोन अस्पताल में गुरुवार को इलाज के लिए आए एक नवजात की मौत हो जाने पर परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि भर्ती यूनिट में नवजात की तबीयत बिगडऩे पर रात्रि में ड्यूटी पर मौजूद डॉ.मुकेश बार बार बुलाने पर नहीं आए और ड्यूटी रूम में सोते रहे जिसके कारण नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को पूरे मामले की दूरभाष पर जानकारी दी। इसके बाद पूर्व मेयर जे.के. लोन अस्पताल पहुंची और मृतक बच्चे के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। उनका कहना है कि अस्पताल में डॉ. मुकेश द्वारा मरीजों को सही से ईलाज नही करने व लापरवाही बरतने की जानकारी दी गई। इसपर पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने अस्पताल अधीक्षक अशोक गुप्ता को फोन कर बुलाया और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने की मंाग की। डॉ. गुप्ता ने सारे मामले की जांच कराने और शिकायत सही पाए जाने पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व मृतक नवजात शिुशु के परिजन ने मोतीडूंगरी थाने में भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचेे। लेकिन बाद मेें आपसी समझाइश पर शिकायत वापस ले ली गई। ये है मामला
बुधवार रात्रि 1 बजे सीकर हाउस निवासी महबूब अपने 5 माह के नवजात बच्चे को तेज बुखार होने पर जेकेलोन अस्पताल इमरजेन्सी में लाया गया। प्रार िभक उपचार के बाद बच्चे को मेडीकल यूनिट 8 में भर्ती कर लिया गया। रात्रि करीब 2 बजे जब तबियत ज्यादा खराब हुई तो बच्चे के परीजनों ने वार्ड में उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को रात्रि में कार्यरत डाक्टर को बुलाने के लिए कहा लेकिन डॉक्टर के सोने की बात कहकर नर्सिंग स्टाफ ने ड्यूटी डाक्टर को बुलाने में असमर्थता जताई। बाद में इलाज के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-negligence of doctors claimed the lives of newborn
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: negligence, doctors, claimed , lives, newborn, jk loan hospital, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved