• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धोखेबाजों से सावधान रहने की जरुरत है : ललई

Need to be wary of fraudsters Shailendra Yadav - Jaunpur News in Hindi

जौनपुर। बकुची गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नियोजन ऊर्जा राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जागरूक जनता झूठों और फरेबियों से सावधान रहकर आने वाले चुनाव में प्रदेश के विकास के लिए मतदान करे। राज्यमंत्री ने हुब्बीगंज-बकुची नेवादा सम्पर्क मार्ग व पुल निर्माण का पूरे विधि-विधान के साथ भूमिपूजन करके शिलान्यास किया। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को स्वेटर भी वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ललई ने कहा प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने जाति धर्म से हटकर सबके विकास का काम किया है। किसान बीमा योजना, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास आदि योजनाओं में गरीबों को लाभ दिया। छात्रों, किसानों और मरीजों के लिए प्रदेश की अखिलेश सरकार ने पूरी ईमानदारी से काम किया है।
उन्होंने कहा सपा अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव लड़ेंगे। केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए राज्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तानाशाही के चलते एक ही झटके में देश का सभी रुपया नकली और कालाधन बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा अपने खून पसीने की कमाई निकालने के लिए लाइन में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा 15 लाख रुपए का सपना दिखाकर देश की गरीब जनता को मोदी ने सिर्फ छलने का काम किया है।
उन्होंने कहा एक करोड़ की लागत से बनने वाली डेढ़ किलोमीटर सड़क का काम सप्ताहभर के अंदर शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सैयद उरुज ने किया।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

यह भी पढ़े

Web Title-Need to be wary of fraudsters Shailendra Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaunpur, shailendra yadav , need to be wary of fraudsters , up election, up polls, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaunpur news, jaunpur news in hindi, real time jaunpur city news, real time news, jaunpur news khas khabar, jaunpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved