मुंबई। बिजली की समस्या चुनावों अहम मुद्दा होता है, मगर महाराष्ट्र में बिजली क्या गुल हो जाने पर विधानसभा चुनाव के एक उम्मीदवार को अपने नामांकन से ही हाथ धोना पड गया। यह हादसा पुणे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक नेता के साथ हुआ।
खबरों के मुताबिक, पुणे के पूर्व मेयर और राकांपा प्रवक्ता अंकुश काकडे ने शहर के कसबा चुनाव क्षेत्र से विधानसभा के लिए नामांकन पत्र भरा था। उन्हें पार्टी की ओर से ए-बी फॉर्म भी दे दिया गया। दोपहर एक बजे उन्होंने ए-बी फॉर्म के साथ पर्चा दाखिल कर दिया, मगर इस पर्चे के साथ व्यक्तिगत जानकारी से भरा शपथपत्र लगाना जरूरी होता है, जो वह नहीं लगा पाए।
काकडे ने बताया कि जब वह हलफनामा बनवाने गए, इस दौरान बिजली चली गई, और किसी तरह शपथपत्र बनवाकर वह करीब साढे तीन बजे जब निर्वाचन कार्यालय पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि कागजात जमा करने की समय-सीमा खत्म हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों के उनका शपथपत्र लेने से इनकार करने पर अन्य उम्मीदवारों ने भी आपत्ति जताई।
аइसके बाद अंकुश काकडे की जगह कांग्रेस से पाला बदलकर राकांपा में आए दीपक मानकर को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया।
काक़डे ने कहा, अहमदनगर से आने में देर हो गई इसलिए शपथपत्र बनवाने में देरी हुई। फिर बिजली चले जाने से सारा टाइप किया हुआ मैटर उड गया, इसलिए एक बार फिर शपथपत्र को दोबारा तैयार करवाना पडा। इससे जो देरी हुई उससे शपथपत्र जमा करने की सीमा निकल गई।
рдЕрдореГрддрдкрд╛рд▓ рдЕрдм рднреА рдлрд░рд╛рд░, рдЙрд╕рдХреЗ рдЪрд╛рд░ рд╕рд╛рдерд┐рдпреЛрдВ рдкрд░ рд▓рдЧрд╛ рдПрдирдПрд╕рдП
рднрд╛рд░рдд рдореЗрдВ рдЦрд╛рд▓рд┐рд╕реНрддрд╛рди рд╕рдорд░реНрдердХреЛрдВ рдХреЗ рдЯреНрд╡рд┐рдЯрд░ рдЕрдХрд╛рдЙрдВрдЯ рдмреНрд▓реЙрдХ
рдкреЗрдкрд░ рдЦрд░рд╛рдм рд╣реЛрдиреЗ рдкрд░ рджрд┐рд▓реНрд▓реА рдХреА рджрд╕рд╡реАрдВ рдХрдХреНрд╖рд╛ рдХреА рдЫрд╛рддреНрд░рд╛ рдиреЗ рдЧреЭреА рдЫреЗреЬрд╛рдЫреЬ рдХреА рдХрд╣рд╛рдиреА
Daily Horoscope