नयी दिल्ली। वरिष्ठ राजनयिक नवदीप सिंह सूरी को सोमवार को संयुक्त अरब
अमीरात में राजदूत नियुक्त किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि 1983 बैच के
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सूरी जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।
फिलहाल वह कैनबरा में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में पदस्थ हैं।
सूरी
काहिरा, दमिश्क, वाशिंगटन, दार-एस-सलाम और लंदन में भारत के राजनयिक मिशनों
में और जोहान्सबर्ग में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में सेवाएं दे चुके
हैं।
याद रहे,यूएई रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देश है जो भारत के लिए तेल की
आपूर्ति करने वाला बडा निर्यातक है और वहां करीब 26 लाख भारतीय मूल के लोग
रहते हैं।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope