यूपी की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी को देखा जाए तो इनका पूरा कुनबा ही
राजनीति में उतरकर समाजवाद की धज्जियां उड़ा रहा है। समाजवाद का बीज रोपकर
मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के हर डाली पर अपने परिवार के
सदस्यों को बिठा रखा है। समाजवाद की परिभाषा से ठीक उलट समाजवादी पार्टी
परिवारवादी पार्टी बन चुकी है। इस बार समाजवादी पार्टी ने अपने घर के एक नए
सदस्य प्रतीक यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव
को लखनई कैंट से टिकट दिया है।
अब तक सपा में जहां मुलायम कुनबे के 21
सदस्य राजनीति में अलग-अलग पदों पर काबिज थे उनमें एक सदस्य और जुड़ गया।
इस तरह सपा में केवल मुलायम परिवार के 22 सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस की
राजनीति पर तो देश की आजादी से लेकर अब तक नेहरू परिवार ही पीढ़ी दर पीढ़ी
कब्जा जमाए हुए है। इस पीढ़ी में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा
भी कांग्रेस की स्टार प्रचारक बनकर राजनीति में अपना अहम योगदान दे रही
हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope