• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

राष्ट्रीय मतदाता दिवस: सूचना केन्द्र में दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शुरू

बीकानेर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आमजन में मतदान के प्रति जागरुकता के लिए सूचना केन्द्र में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फोटोग्राफ्स के माध्यम से आमजन को मतदान करने तथा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने आदि के बारे में सूचना मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी देश की पूंजी हैं और भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में मतदान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र और मजबूत बन सकेगा। प्रदर्शनी में सामान्य मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने, वोटर आईडी कार्ड में त्रुटि ठीक कराने, मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवाने आदि प्रक्रियाओं को विस्तार से रंगीन चित्रों के माध्यम से समझाया गया है। प्रदर्शनी में करीब 30 चित्रों, पैनल व राइट अप के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बंधित जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा, प्रतिभा पाटिल सहित अनेक विशिष्टजनों को मतदान करते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा देश के प्रथम मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुकुमार सेन व अन्य निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन प्रक्रिया, निर्वाचन में युवाओं की भूमिका को दिग्दर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में देश के प्रथम आम चुनाव से अब तक हुए चुनाव के दौरान आए बदलावों की झलक भी प्रदर्शित की गई है। जनसम्पर्क अधिकारी हरिशंकर ने प्रदर्शनी की उपयोगिता के बारे में बताया। इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष राजेन्द्र भार्गव, सहायक जनसंपर्क अधिकारी शरद केवलिया, भाग्यश्री गोदारा, सहायक कार्यालय अधीक्षक शिव कुमार सोनी, निर्वाचन शाखा के किशन पुरोहित सहित जनसंपर्क कार्यालय स्टाफ एवं पाठक मौजूद थे।

[@ खास खबर IMPACT: दो आंगनबाड़ी केन्द्रों के स्टाफ को थमाया नोटिस]

यह भी पढ़े

Web Title-National Voters Day: two-day photo exhibition in Bikaner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national voters day, photo exhibition, bikaner, news of bikaner, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved