• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया

बांसवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को जिला मुख्यालय पर मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से यहां हरिदेव जोशी रंगमंच पर जिलास्तरीय समारोह में पहली बार मतदाता बनने की दहलीज पर खड़े युवा तथा जनप्रतिनिधि और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागित्व पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। समारोह में जिले में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में उल्लेखनीय योगदान तथा प्रशंसनीय सेवाएं देने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मतदाता सूचियों में पहली बार बतौर मतदाता के रूप में जोड़े गए चयनित युवाओं को ईपीक कार्ड का वितरण भी किया गया। समारोह में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई मतदाता शपथ दिलाई गई। इसके अलावा ब्लॉक एवं उपखंड स्तर पर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।

[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

यह भी पढ़े

Web Title-National Voters Day observed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national, voters, day, observed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved