झुंझुनूं। 28वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह शुरू किया गया। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों ने रैली निकाली और लोगों सडक़ सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी दी। कर्नल जेपी जानू राजकीय विद्यालय से रैली को रवाना किया गया। जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार बोरड़ व डीटीओ मखनलाल जांगिड़ ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली के बाद नेहरू पार्क में सभा का आयोजन किया गया। डीटीओ मखनलाल जांगिड ने बताया कि सप्ताह के तहत सडक पर कैसे सुरक्षित चले आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसके लिए पम्पलेट आदि भी बांटे गए। राजस्थान में करीब दस हजार लोग हर वर्ष सडक़ दुर्घटनाओं में मौत के काल में पहुंच जाते हैं। हम सडक़ पर चलते वक्त नियमों का पालन करें तो अपनी और अन्य जो सडक़ पर चल रहे हैं उनकी जिन्दगी बचा सकते हैं। वहीं सप्ताह के तहत वाहनों की जांच भी की जा रही है। चालकों ने नियमों के अनुसार चलने के लिए हिदायत दी जा रही है। वहीं ओवरलोड व नियमों के विरुद्ध चलने वालों के वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। [@ गर्ल्स के उत्साह, उमंग और उत्सव में खिली दिल की धडक़न] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope