• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाराज बैंक उपभोक्ताओं ने जाम किया राष्ट्रीय राज्यमार्ग

National Motorway blocked by angry bank customers - Jaunpur News in Hindi

जौनपुरनौपेड़वा(जौनपुर)(17नवंबर) क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में स्थित यूनियन बैंक शाखा में घन्टो से लाइन लगाये नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रीय राज्य मार्ग जाम कर दिया।बैंक उपभोक्ताओं का आरोप था कि शाखा प्रबंधक कुछ रसूखदार तथा क्षेत्रीय भट्ठा मालिको को 25 से 30 हजार रुपया दे रहे है जबकि लाइन में लगे बैंक ग्राहकों को मात्र एक हजार देकर टरका दिया जा रहा है। क्षेत्र के धनियामऊ नौपेड़वा शंभुगंज सहित प्रमुख बाजारों में स्थित बैंकों में खाता धारक सुबह 5 से 6 बजे तक लाइन लगा दे रहे है।धनियामऊ यूबीआई शाखा के बाहर लम्बी-लम्बी लाइनों को दरकिनार कर कुछ रसूखदार लोग तथा भट्ठा मालिक बैंक में प्रवेश कर जा रहे है।आरोप है कि 25 से 30 हजार रुपया लेकर आराम से निकल जा रहे है। घन्टो लाइन में खड़े उपभोक्ता का जब नम्बर आता है तो उसे मात्र एक हजार देकर टरका दिया जा रहा है।दोपहर दो बजे के करीब नाराज उपभोक्ता सड़क पर आ गये।नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिए।हालांकि समीप स्थित धनियामऊ चौकी इंचार्ज ने पुलिस बल के साथ पहुँच जल्द ही लाठी पटक भीड़ को हटा दिया।उधर शाखा प्रबन्धक ने बताया कि कैश कम होने के कारण ग्राहकों को हजार हजार रुपया देकर लाइन में लगे सभी लोगो तक पैसा देने का प्रयास किया जा रहा है।बाकी आरोप विल्कुल निराधार है।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : BJP MLA बोले- अडानी अंबानी को थी नोटबंदी की पहले से जानकारी

यह भी पढ़े

Web Title-National Motorway blocked by angry bank customers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaunpur, national motorway blocked by angry bank customers, angry bank customers, national motorway blocked, national motorway blocked by angry, blocked by angry bank customers, motorway blocked by angry bank customers, bank customers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaunpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved