• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘राष्ट्र निर्माण’ पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Nation-building on the speech contest - Gurugram News in Hindi

गुुरुग्राम। गुरुग्राम में आज नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ‘राष्ट्र निर्माण’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 45 युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गुरुग्राम के अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर गुरुग्राम के अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण व देशप्रेम का मुद्द हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है खासतौर से युवाओं के लिए, क्योकि हमारे देश में 60 प्रतिशत भागीदारी युवाओं की है। युवा देश का भविष्य है, इसलिए यह जरूरी है कि युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें और देश हित में काम करें। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नही कि युवा सरहदों पर जाकर ही देश की रक्षा करें बल्कि वे समाज में रहकर भी राष्ट्रहित के कार्य कर सकते है। उन्होंने कहा कि वे समाज में एक सभ्य व शिक्षित नागरिक बने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे । प्रतियोगिता में पहला स्थान विश्वकांत भारद्वाज, दूसरा स्थान सौभाग्यता शर्मा तथा तीसरा स्थान शिवानी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में समापन अवसर पर गुरु ग्राम के अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

यह भी पढ़े

Web Title-Nation-building on the speech contest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ation-building on the speech contest, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, गुडगाँव खबर, गुडगाँव हिंदी न्यूज़, गुडगाँव हिंदी समाचार, हरियाणा ताजा समाचार, हरियाणा न्यूज़, गुडगाँव न्यूज़, गुडगाँव आज की खबर, गुडगाँव टुडे न्यूज़, गुडगाँव पब्लिक पोल, गुडगाँव ताजा समाचार, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, gurgaon news in hindi, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved