• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नरेश कुशवाह हत्याकांड: बढ़ाया पूर्व एमएलए के भाइयों व शूटर पर इनाम

Naresh Kushwah murder case: extended reward on former MLAs brothers and shooter - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। छात्र नेता नरेश कुशवाहा हत्याकांड में एडीजे कोर्ट द्वारा पूर्व विधायक बनवारी लाल कुशवाहा सहित दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद धौलपुर पुलिस ने हत्याकांड मामले में ही फरार चल रहे बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। हत्याकांड मामले में फरार चल रहे पूर्व विधायक बनवारी कुशवाहा के सगे भाइयों शिवराम कुशवाह और जीतेन्द्र कुशवाह सहित शार्प शूटर रोबिन जाट की इनामी राशि ढाई हजार रुपए को बढ़ाकर पांच हजार रुपए कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने 17 नवम्बर 2014 को तीनों आरोपियों पर घोषित की गई ढाई हजार रुपए की इनामी राशि को बढ़ाकर 5 हजार रुपए कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि जो भी नरेश हत्याकांड के फरार चल रहे तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के लिए पुलिस को सूचना देगा, उसका नाम गुप्त रखते हुए उसे इनामी राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि नरेश कुशवाहा हत्याकांड मामले में बनवारी लाल कुशवाह के फरार चल रहे भाइयों व शूटर पर पुलिस ने ढाई हजार रुपए की इनाम राशि को बढ़ाकर 5 हजार रुपए कर दिया गया है। कोर्ट ने नरेश हत्याकांड के मामले में कुशवाह को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके चलते कुशवाह जेल में हैं। वहीं नरेश हत्याकांड के अन्य आरोपी उसके दो भाई व शूटर पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए इनाम की राशि को बढ़ा दिया है। File Photo

[@ खास खबर EXCLUSIVE: समाजवादी पार्टी की टाइमलाइन, कब और कैसे हुआ विवाद ?]

यह भी पढ़े

Web Title-Naresh Kushwah murder case: extended reward on former MLAs brothers and shooter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: naresh kushwah murder case, extended, reward, former mla b-l- kushwah, brother, shooter, dholpur, news of dholpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved