• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाहन कारागार में विक्रय केन्द्र का शुभारम्भ

Nahan sales center opened in jail - Sirmaur News in Hindi

नाहन। महानिदेशक कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं सोमेश गोयल भारतीय पुलिस सेवा ने आज आर्दश केन्द्रीय एवं मुक्त कारागार नाहन में नवनिर्मित पहल प्रर्दशन एवं विक्रय केन्द्र का विधिवत रूप से उद्घाटन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सोमेश गोयल ने कहा कि सरकार द्वारा कारागार में रह रहे बंदियों के सुधार एवं कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पहल विक्रय केन्द्र नाहन कारागार में रह रहे बंदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को पर्दर्शित तथा बिक्री करने का एक मंच प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि नाहन कारागार में बंदियों द्वारा शॉल, टोपी, मफलर, बेकरी का सामान, मिठाईयां तथा फर्नीचर इत्यादि बनाया जा रहा है। जिनको आज से आरम्भ पहल बिक्री केन्द्र में प्रदर्शित तथा बिक्री किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन कारागार में बेल्डिंग का कार्य आरंभ करने की भी योजना है, जहां लोगों की मांग पर खिडक़ी, दरवाजे, ग्रिल इत्यादि बनाकर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न कारगार में रह रहे बंदियों द्वारा अनेक कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बंदियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कार्य दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य की विभिन्न ज़ेलों में रह रहे बंदियों में से 2369 बंदियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि बंदियों को उनकी इच्छानुसार व्यवसाय में प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। जिसके उपरान्त उस व्यवसाय में कार्य करते हुए वे आय भी अर्जित कर रहे है।
उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न कारागारों में कार्य कर रहे लोगों को इस वर्ष लगभग 70 लाख रूपये की राशि उनके मेहनताना के रूप में दी जा चुकी है, जिसमें से लगभग 18 से 20 लाख रूप्ये की राशि नाहन कारागार में कार्य कर रहे बंदियों को वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि कारगारों में रह रहे बंदियों के सुधार पर बल दिया जा रहा है तथा भविष्य में और भी योजनाएं आरंभ किए जाने के प्रयास किए जाएंगे।

[@ आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी]

यह भी पढ़े

Web Title-Nahan sales center opened in jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sales, center, opened, jail, sirmaur news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirmaur news, sirmaur news in hindi, real time sirmaur city news, real time news, sirmaur news khas khabar, sirmaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved