कोहिमा। तमिलनाडु में उठा राजनीतिक भूचाल अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ है कि ऐसा ही एक भूचाल नागालैण्ड में भी आने की संभावना बन गई है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार वहां सत्ताधारी पार्टी नागालैंड पीपल्स फ्रंट के 40 विधायक मुख्यमंत्री टी आर जीलैंग को हटाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये लोग विरोध करते हुए पास के राज्य असम के काजिरंगा नेशनल पार्क के एक रिसॉर्ट में रहने के लिए चले गए हैं। वे लोग चाहते हैं कि जीलैंग को हटाकर नाईफ्यू रियो को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। 40 विधायकों को जीलैंग के काम करने का तरीका पसंद नहीं आया। दरअसल वहां शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत कोटा देने की मांग उठी थी। उसके लिए हुए विरोध प्रदर्शन को जीलैंग ठीक से संभाल नहीं पाए। उसकी वजह से वहां काफी हिंसा हुई। इस आंदोलन में तीन लोगों की मौत हो गई थी, इसको लेकर विधायक नाराज हैं। [# ताना मारने पर बसाया था यह शहर] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope