मुंबई। फ्रांसीसी डीजे डेविड गेटा का बेंगलुरू के बाद मुंबई में होने वाला
कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि आयोजक सनबर्न ने
अनिवार्य जरूरतों और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा नहीं किया।
डीजे का शुक्रवार का कार्यक्रम बीकेसी के रिलायंस जियो गार्डन में
पुनर्निधारित किया गया था, जहां उसे पूर्व निर्धारित आयोजन स्थल महालक्ष्मी
रेसकोर्स से ले जाया गया था। [@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]
दरअसल, बृहनमुंबई नगर निगम-बीएमसी-ने इजाजत
देने से इनकार कर दिया था। आयोजकों ने कार्यक्रम की इजाजत के लिए मुंबई
पुलिस से संपर्क किया था लेकिन इसे खारिज कर दिया गया।
मुंबई पुलिस प्रवक्ता और डीसीपी अशोक दुधे ने बताया, अनिवार्य जरूरतों और
कानूनी औपचारिकताओं को पूरा नहीं करने को लेकर हमने सनबर्न एरेना के
आयोजकों को इजाजत देने से इनकार कर दिया है। लगभग 4,000 लोगों के इस
कार्यक्रम में शरीक होने की उम्मीद थी।
सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी
अमित शाह का सासाराम का कार्यक्रम रद्द : सम्राट चौधरी
हावड़ा रामनवमी झड़प : सीआईडी ने अपने हाथ में ली जांच
Daily Horoscope