फगवाड़ा। शहीद भगत सिंह नगर के खोथड़ा गांव से अपहृत 2 वर्षीय मासूम रोशनी की हत्या कर दी गई है। 11 नवंबर को अगवा मासूम के बदले अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 50 लाख की फिरौती भी मांगी थी। लेकिन फिरौती वसूलने में असफल आरोपियों ने मासूम की हत्या कर उसके शव को कोट फतूही गांव में जलाने का भी प्रयास किया। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए गांव के दो युवकों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 11 नवंबर को रामदरेश सिंह अपनी दो पोतियों के साथ घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान आरोपी युवक उसकी एक पोती को जबरदस्ती उठा ले गए। आरोपियों की पहचान गोरी वासी खोथड़ा निवासी गोयल कुमार, खोथड़ा निवासी हरमन कुमार और टोडरपुर निवासी ऋषि के रुप में हुई है।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope