नाहन(तरूण)। कांग्रेसी नेता मनीष ठाकुर का सेवक आपके द्वार कार्यक्रम का आगाज भगानी पंचायत के मेहरूवाला से आरम्भ हुआ। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में मनीष ठाकुर ने लोगों के घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार की उपलव्धियों और विकासात्मक योजनाओं को गिनवाने के साथ-साथ लोगों की समस्याओ को भी ध्यान पूर्वक सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया साथ ही कुछ अन्य सरकारी महकमों से सम्बन्धित समस्याओं को अधिकारियों से मौके से ही फोन पर बात कर निपटाने का आश्वासन लोगों को दिया। [@ जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
इस अवसर पर स्थानीय लोगों में संजय, योगेश, कमलजीत, शेर सिंह, शिवम सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं भी साथ रही। यंग ब्रिगेड व महिला मण्डलों से कांग्रेसी नेता मनीष ठाकुर का हार पहनाकर स्वागत किया। मनीष के साथ पंजाब सिंह पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष, ओबीसी सैल के प्रदेश महासचिव चौ. बलराज, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य महबूब अली सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope