राजसमन्द। आमेट स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका प्रसाशन द्वारा दीपावली पर्व के मौके पर स्वच्छ नगर के तहत नगर के व्यापारियों को स्वच्छता रखने के लिए सम्मानित किया गया। नगर पालिका ईओ गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया की स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ नगर कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जयसिंह श्याम मन्दिर से पुजारी को सम्मानित करके की गई। जिन्होंने मन्दिर प्रांगण को स्वच्छ रखा एवं बहुत ही सुंदर तरीके से मूर्ति को श्रंगारित किया। इसके बाद एक रैली के रूप में सब्जी मण्डी को स्वच्छ रखने के लिए सब्जी विक्रेताओं को सम्मानित किया। जिनमे विमला देवी, संतोष देवी, राजू लाल माली आदि के साथ ही लक्ष्मी बाजार में धर्म चन्द खाब्या, मदन लाल सोनी, पन्ना लाल लखारा, महेंद्र बोहरा को सम्मानित किया गया। पालिका प्रशासन द्वारा आमेट के इतिहास में पहली बार दीपावली के दिन नगर में स्वच्छता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने की इस पहल की प्रशंसा हुई। इस अभियान में उपखण्ड अधिकारी गोपाल लाल सोनी, तहसीलदार ईश्वर लाल खटीक, ईओ गोपाल सिंह राठौड़, पालिका अध्यक्ष नर्बदा देवी बागवान, उपाध्यक्ष हेमलता तलेसरा, पार्षद दिनेश लक्षकार, सुरेश टेलर, जमादार चमन सिंह, फक़़ीर मोहम्मद व रमेश सहित पालिका के सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च
यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope