• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स पर नगर निगम सख्त, की कार्रवाई

कोटा। शहर में करीब एक सप्ताह से लगे अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स पर अब नगर निगम की सख्ती दिखाई दे रही है। निगम की राजस्व विभाग समिति के अध्यक्ष महेश गौतम लल्ली ने आज शहर में लगे अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिराने का काम किया। जानकारी के मुताबिक अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स पिछले साल भी हटाए गए थे लेकिन, एक बार फिर ये होर्डिंग्स शहर में नजर आने लगे। वहीं विभाग की टीम ने एक सप्ताह पहले से ही शहर भर में घूमकर अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स पर नजर रखी। इसके बाद मंगलवार को सभी होर्डिंग्स को हटाया गया। बताया जा रहा है कि शहर में करीब 82 अवैध यूनी पोल होर्डिंग्स लगे हंै। इनकी जानकारी नगर निगम में नहीं दी गई है। वहीं राजस्व विभाग के अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि शहर में अगर कोई अवैध यूनी पोल होर्डिंग नजर आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


नोटबंदी पर मोदी ने जनता से मांगी दस सवालों पर राय

यह भी पढ़े

Web Title-municipal tough action on illegal uni pole hoardings in kota
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: municipal, tough, action, illegal, uni pole hoarding, kota, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, kota news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved