जालंधर। निगम के सफाई कर्मचारियों की ओर से विभिन यूनियनों के नेतृत्व में हड़ताल कर दिए जा रहे धरने के दौरान शहर में कचरे के ढेर लग गए हैं। आने वाले समय में यदि हड़ताल समाप्त नहीं होती है तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर संजय गांधीनगर में जमा हो रही गंदगी से परेशान बच्चों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। बच्चों ने मिल-जुलकर इलाके में साफ सफाई शुरू कर दी।
बुधवार को दूसरे दिन भी निगम के सफाई कर्मचारियों ने परिसर में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधान चंदन ग्रेवाल, अशोक भील, बंटू सभरवाल, नरेश प्रधान, पवन बाबा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि काफी लंबे समय से उनकी मांगों उठाई जा रही हैं। उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। इससे जनता को होने वाली परेशानी के लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेदार होगा। उधर, संजय गांधी नगर में मोहल्ले के बच्चों ने मिलकर अपने इलाके को साफ किया।
आगे तस्वीरों में देखें...
यह भी पढ़े :सडक़ पर ही बीवी को कहा तीन बार तलाक, किया घरबदर
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
संजय सिंह का आरोप: शराब घोटाले में पूरी तरह लिप्त है बीजेपी, ये कमल छाप घोटाला है
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope