अंबाला। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि पुलिस कमिश्नरी के बाद अब अम्बाला नगर निगम को भी भंग करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई के सन्दर्भ में दिए फैसले पर विज ने कहा कि बीसीसीआई की तरह अन्य खेल संघों पर भी जस्टिस लोढा की सिफारशें हो लागू हों। कांग्रेस सरकार द्वारा अम्बाला-पंचकुला को मिलाकर बनाई गई पुलिस कमिश्नरी को भंग कर फिर से अम्बाला पुलिस रेंज बनाये जाने पर विज ने कहा कि सरकार ने तो रेंज बना दी न कि तोड़ी है। अब विपक्ष ही बताये कि रेंज किसने तोड़ी थी। उत्तर प्रदेश की सपा में हो रही उथल-पुथल पर विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब नैया डूबने लगती है तो सभी एक कश्ती में सवार लडऩे लग जाते है इसी तरह सपा में घमासान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में सपा में तो लगता कि पुत्र ने पिता को जबरन रिटायर्ड कर दिया।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope