बठिंडा। ठेका मुलाजिम संघर्ष कमेटी मोर्चे द्वारा पक्का करने की मांग को लेकर जिले की रामुपरा मंडी के मेन रेलवे फाटक पर लगाया मोर्चा आज आठवें दिन में शामिल हो गया। इसमें थर्मल प्लांट कंट्रेक्टर वर्कज यूनियन (आजाद) के तेजिन्द्र सिंह, रजिन्द्र सिंह ढिल्लों , वेटनरी ए आई वकर्ज यूनियन पंजाब के मान सिंह , जल सप्लाई व सेनीटेशन कंट्रेक्टर वकर्स यूनियन पंजाब के वरिन्द्र सिंह सोमी, पंजाब रोडवेज कंट्रेक्टर वकर्ज यूनियन के रेशम सिंह गिल, पंजाब स्टेट सुविधा कर्मचारी यूनियन के हरमीत सिंह , मनरेगा कर्मचारी यूनियन के वरिन्द्र सिंह, रमसा अध्यापक यूनियन के दीदार सिंह मुदकी सहित अनेक यूनियनों के सदस्यों ने भाग लिया।
इन नेताओं ने कहाकि पिछले दिनों उनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक करवाई गई थी परन्तु उसमे मुख्यमंत्री ने उनको पक्का करने की मांग स्वीकार नहीं की गई। इसी कारण उन्होंने आज रामुपरा रेलवे फाटकों पर पंजाब सरकार की अर्थी जला कर धरना समाप्त कर दिया। यूनियन नेताओं ने कहाकि उनकी अगली बैठक 1 दिसंबर को होगी। उन्होंने कहाकि सरकार नौकरियां देने का झूठा प्रचार कर रही है। इस धरने में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के शिंगारा सिंह मान, ईटटी के गुरमुख सिंह व अन्य ने भी सहयोग दिया।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope