• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

नए साल में शुरू होगी मुख्यमंत्री कौशल अनुदान योजना

जयपुर/जोधपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में कौशल का विकास कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए 1 जनवरी से मुख्यमंत्री कौशल अनुदान योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत युवाओं को उच्च गुणवत्ता के कौशल प्रशिक्षण के लिए एक लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा, जिस पर राज्य सरकार 4 से 6 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान देगी। मुख्यमंत्री राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को जोधपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद उम्मेद राजकीय स्टेडियम में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने समारोह में प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं, शिक्षा, सडक़, पानी और आधारभूत ढांचे के विकास को लेकर कईं घोषणाएं कीं।
किसानों की मदद के लिए कृषि एवं राजस्व कार्मिकों को मिलेंगे टैबलेट

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अन्नदाता किसान को फसल बीमा योजना का लाभ तुरंत एवं पारदर्शिता से मिले, इसके लिए सरकार पटवारी, गिरदावर, कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारियों को टेबलेट उपलब्ध कराएगी। इससे फसल एवं राजस्व रिकॉर्ड पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत होगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 27.62 करोड़ रुपए से 16 हजार 250 टेबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

अब शहरों में लगेंगे मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

यह भी पढ़े

Web Title-mukhyamantri kaushal anudan yojna will start in new year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vasundhara raje, chief minister, mukhyamantri, kaushal, anudan, yojna, start, new year, inaugurated, laid foundation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved