• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खास खबर EXCLUSIVE: सांसद सुरेन्द्र नागर ने समाजवादी विवाद पर तोड़ी चुप्पी

mp surender nagar exclusive talk with khaskhbar on samajwadi party clash - Lucknow News in Hindi

अर्नव मिश्रानई दिल्ली/लखनऊसमाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद का कोई भी निष्कर्ष नहीं निकल रहा है। राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नगर ने ख़ासख़बर से बातचीत में कहा कि आज से आचारसंहिता लागू हो गयी है और समाजवादी पार्टी पूरी तरह चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। पार्टी सिम्बल पर चल रहे विवाद पर सवाल पूछने पर सुरेन्द्र नागर ने कहा कि साइकिल पर अखिलेश का अधिकार है। नेता जी हम सब के नेता है और हमेशा रहेंगे, हम सब नेता जी का सम्मान करते है।
ये पूछे जाने पर, की समाजवादी पार्टी किन-किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी तो सांसद सुरेन्द्र नागर ने जवाब दिया की पिछले 5 सालों में अखिलेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बलबूते पर ही चुनाव लड़ेगी। और अगर उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर अखिलेश को चुनती है तो हम उत्तर प्रदेश को देश का सबसे विकसित राज्य बनाएंगे, उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश बनाएंगे
नागर का कहना है कि सबका साथ सबका विकास नारा चाहे भाजपा ने दिया हो, लेकिन इस नारे को सच समाजवादी पार्टी ने ही किया है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपना सामाजिक उत्तरदायित्व समझा है और लोगों की भलायी के लिए काम किया है।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

यह भी पढ़े

Web Title-mp surender nagar exclusive talk with khaskhbar on samajwadi party clash
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mp, surender nagar, exclusive, talk with khaskhbar, samajwadi party clash, new delhi, lucknow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved