• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मां की मौत से बिलख उठा मासूम

mother death bitterly picking innocent - Jodhpur News in Hindi

जोधपुर। नेशनल हाइवे पर सोमवार को हुए सड़क हादसे ने एक मासूम को उसकी मां से जुदा कर दिया। सड़क पर मां का शव पड़ा रहा और मासूम उसके पास बैठा रोता रहा। जिसे देखकर वहां से गुजरने वाले हर किसी व्यक्ति के आंसू निकल आए। मामला जालोर के सांचोर में हुए सड़क हादसे में घायल मादा बंदर की मौत का है। जहां अज्ञात वाहन ने मादा बंदर को टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल मादा बंदर को रेस्क्यू सेंटर चलाने वाले पीराराम अपने साथ ले गए। इसी बीच घायल मां का बेटा भी अपनी मरी हुई मां के साथ चिपका रहा और उसे उठाने का प्रयास करता रहा। पीराराम ने बताया कि बच्चे का अपनी मां के प्रति मोह देखकर उसकी भी आंखें नम हो गई। आखिर उसे मुश्किल से मां से दूर किया गया और अब उसे दूध से बोतल पिलाया जा रहा है। वहीं मृत मादा बंदर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि मादा बंदर का बच्चा अब स्वस्थ है। लेकिन इसका इंसान से भी ज्यादा मोह और समझ आज मानव जाति को सोचने पर मजबूर कर देती है। यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

यह भी पढ़े

Web Title-mother death bitterly picking innocent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jodhpur, news, rajasthan, mother, death, bitterly, picking, innocent, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved