नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को केंद्र और राज्य के मुख्यमंत्रियों के बीच इंटर स्टेट काउंसिल की मीटिंग हुई थी। इस दौरान उन्हें बैठक के अंदर मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं दी गई।
केजरीवाल के मुताबिक उन्हें मीटिंग की जगह के बाहर अपना फोन छोडऩे को कहा गया था। उन्होंने बताया कि कुछ और मुख्यमंत्रियों के साथ भी ऐसा ही किया गया था। चौंकाने वाली बात यह रही कि कुछ अन्य को अंदर फोन ले जाने दिया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाते हुए हैरानी जताई थी कि क्या उनसे सुरक्षा को खतरा है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope