• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने समझा किसानों का दर्दः अफसरों से बोले- सिंचाई के लिए दिन में मिले बिजली

MLA Dr. Subhash Garg understood the farmers pain and told the officers to provide electricity during the day for irrigation - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। सर्दी के मौसम में किसानों को अपनी फसल की सिंचाई करने के लिए रात्रि में विद्युत विभाग द्वारा दी जा रही बिजली सप्लाई के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित उच्च अधिकारियों से वार्ता कर किसानों को दिन में बिजली की सप्लाई करने के निर्देश दिये ताकि किसानों को सर्दी के मौसम में सिंचाई करते समय परेशानी न हो। विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने अधिकारियों से वार्ता कर कहा कि लगातार सर्दी का असर बढता जा रहा है और किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिये इन दिनों विद्युत सप्लाई की विशेष आवश्यकता होती है। हालांकि किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिये विद्युत सप्लाई तो दी जा रही है लेकिन रात्रि में विद्युत सप्लाई दिए जाने से किसानों को सर्दी के मौसम में अपनी फसलों की सिंचाई करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पिछले पांच वर्षों से किसानों के लिये जिस तरह से दिन में विद्युत आपूर्ति की जाती रही है, उसी के अनुरूप ही किसानों को दिन में ही विद्युत सप्लाई दी जाये ताकि ठंड के मौसम में उन्हें अपनी फसलों की सिंचाई करने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पडे।
उन्होंने क्षेत्र के पीपला फीडर, जिरौली फीडर, सैंथरा फीडर, ऊंदरा फीडर, खैमरा फीडर सहित अन्य फीडरों से दिन में ही विद्युत सप्लाई कराने पर जोर देते हुये कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी तरह से किसानों को कोई परेशानी न हो। उनकी फसलें उन्नत किस्म की हो और किसान खुशहाल हो, उसी मंशा के तहत किसानों को दिन में विद्युत सप्लाई देकर उन्हें राहत प्रदान की जाये।
सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रमों में की शिरकतः विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रमों में शिरकत की साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।
डॉ. गर्ग ने रविवार को शहर के कृष्णा नगर, रणजीत नगर, मुरवारा, तुहिया, तमरौली, नगला बिलौठी, बाघई, पीपला, गुलाबी का नगला सहित विभिन्न गांव और शहर की कॉलोनियों में पहुंचकर लोगों की समस्याऐं सुनी और विभिन्न वैवाहिक समारोह में शिरकत कर बधाई व शुभकामनायें दी। इस अलावा उन्होंने लोगों के सुख-दुःख में भागीदारी भी निभाई।
डॉ. गर्ग ने शहर में यामा बाईक के नये मॉडल के लॉचिंग कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान डॉ. गर्ग ने रणजीत नगर कार्यालय पर भी जन सुनवाई की। डॉ. गर्ग का लोगों ने माला, साफा पहनाकर स्वागत किया तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MLA Dr. Subhash Garg understood the farmers pain and told the officers to provide electricity during the day for irrigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla dr subhash garg, electricity supply, farmers winter irrigation difficulty, nighttime electricity supply issue, need for daytime farm power, increasing cold weather, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved