बदायूं। थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव गुधनी में पिछले करीब आठ दिन पूर्व लापता हुई महिला का मंगलवार को शव मिला। उसके पति ने उसकी शिनाख्त की। [ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज] [ खास खबर Exclusive: किसकी बनेगी सरकार ? चर्चाओं का बाजार गर्म] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
जानकारी के मुताबिक करीब आठ दिनों पूर्व लटूरी की पत्नी शजीरन (40 वर्ष) घर से चारा लेने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने शजीरन को काफी तलाशा, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
बताते हैं कि आज गांव गुधनी में मदनलाल सिंह के ईख के खेत मजदूर ईख की फसल काट रहे थे। तभी मजदूरों की नजर एक शव पर पड़ी आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव के पास मृतका के कुछ कपड़े, हड्डियां, चप्पल वहां देखी तो अफरा-तफरी मच गई। मृतका के पति लटूरी ने उसके कपड़े व चप्पलों से शिनाख्त की,घटना से आसपास सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा।पति की तरफ से पुलिस ने दो,लोगों को नामजद किया है। वही एसएसपी महेन्द्र सिंह यादव ने घटना का मौका मुआयना किया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का आदेश थानाध्यक्ष बिल्सी को दिया है।घटना की वजह जमीनी रंजिश बताई जाती है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope