• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अपने घर मणिपुर पहुंचा गुमशुदा बालक

Missing boy reached his home in Manipur - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। बाल कल्याण समिति बाड़मेर के प्रयास से 28 दिनों बाद गुमशुदा बालक अपने गृह जिले ईम्फाल ईस्ट (मणिपुर) पहुंचा। बाल कल्याण समिति सदस्य राजाराम सर्राफ ने बताया कि जिले ईम्फाल ईस्ट (मणिपुर)का नाबालिग बालक दिनांक 06 नवम्बर को बाड़मेर में गुवाहाटी एक्सप्रेस से बाड़मेर पहुंच गया जिसे शहर कोतवाली पुलिस ने चाईल्ड लाईन 1098 के समन्वयक सोनाराम के मार्फत बाल कल्याण समिति, बाड़मेर के सुपुर्द किया गया जिसे राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह बाड़मेर में संरक्षण के लिए रखा गया। बाल कल्याण समिति, बाड़मेर द्वारा काफी प्रयासों के बाद बालक के परिवार का पता लगाया। बालक हिन्दी नहीं जानता था। कई स्थानों पर सम्पर्क साधा गया तब जाकर 17 नवम्बर को बालक के घर वालों का पता लगा और ईम्फाल ईस्ट मणिपुर की बाल कल्याण समिति से सम्पर्क साधा गया और उन्होने बताया कि बालक को गुवाहाटी तक तो रेलसेवा से भेजा जा सकता है उसके आगे बस सेवा या हवाई सेवा हैं। बाल कल्याण समिति ईम्फाल ईस्ट के अध्यक्ष द्वारा बताया कि बस सेवा बड़ी कठिन है यहाँ उल्फावादियों द्वारा कभी भी सडक़ मार्ग रोका जा सकता है। इस पर बाल कल्याण समिति, बाड़मेर अध्यक्ष नवनीत पचौरी व सदस्य राजाराम सर्राफ ने जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण ईकाई सुधीर शर्मा से मिलकर पूरी वस्तु स्थिति से अवगत करवाया। बालक को गुवाहाटी तक रेल सेवा और आगे हवाई सेवा से भेजने का तय किया गया। गुवाहाटी से ईम्फाल ईस्ट तक की हवाई सेवा के खर्चे का वहन नगर परिषद के सभापति लुणकरण बोथरा ने करने का जिम्मा लिया। बाल कल्याण समिति, बाड़मेर के अध्यक्ष नवनीत पचौरी, सदस्य राजाराम सर्राफ व रामकुमार जोशी ने दिनांक 24 नवम्बर को गुमशुदा बालक मुशरफ पुत्र लाम्बा को ईम्फाल ईस्ट (मणिपुर) की बाल कल्याण समिति को सुपुर्द करने के आदेश पारित किये गए और जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर को गुमशुदा बालक के साथ पुलिस ईमदाद भिजवाने का पत्र लिखा गया। ताकि बालक को सुरक्षित पहुंचाया जा सकें। गुमशुदा बालक को 29 नवम्बर को गुवाहाटी एक्सप्रेस से पिलस कांस्टेबल गणेशाराम व सुमेर मल के साथ रवाना किया गया जो 2 दिसम्बर को गुवाहाटी में एक दिन रूककर 3 दिसम्बर की प्रात: 11 बजे नगर परिषद के सभापति लुणकरण बोथरा द्वारा उपलब्ध करवाये गए हवाई सेवा के टिकट के जरिए ईम्फाल ईस्ट (मणिपुर) पहुंचें और वहां की बाल कल्याण समिति को गुमशुदा बालक सुपुर्द किया। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

यह भी पढ़े

Web Title-Missing boy reached his home in Manipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: missing , boy , reached, home, manipur, barmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved