• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी को नहीं पकड़ रही पुलिस

Minor raped  police not catch accused - Banswara News in Hindi

बांसवाड़ा। जिले के खमेरा थाना क्षेत्र के चुंडई ग्राम में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के मामा रमेश डिंडोर ने बताया कि परिजनों ने खमेरा थाने मे दो दिन पहले बेटी से दुष्कर्म का केस दर्ज कराया, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी लालजी निनामा, उम्र 38 साल निवासी रोहनिया काे गिरफ्तार नहीं किया है। यह व्यक्ति शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी हैं। लालजी चुंडई ग्राम में किराणा की दुकान चलाता है। इसकी आड़ में शराब की अवैध बिक्री भी करता है।

ये है घटनाक्रम


नाबालिग लड़की रात को घर से शौच करने बाहर निकली थी। आरोपी लालजी ने उसे पकड़ लिया और मुंह पर कपड़ा बान्धकर खुद के घर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी की पत्नि ने आरोपी को जबरन लड़की उठाकर लाने की बात जानी तो उसने अपने पति को लड़की को वापस उसके घर छोडने का दबाव बनाया। अल सुबह आरोपी नाबालिग लड़की को उसके गांव छोड भागा। घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने खमेरा थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीडिता के कपडे़ कब्जे में लिए हैं। आज दो दिन बाद पुलिस ने पीडिता का जिला अस्पताल मे मेडिकल कराया है। बहरहाल अभी तक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जबकि परीजनों के मुताबिक आरोपी अभी भी रोहनिया मे खुलेआम घूम रहा है।

[@ खास खबर IMPACT: दो आंगनबाड़ी केन्द्रों के स्टाफ को थमाया नोटिस]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Minor raped police not catch accused
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minor raped in banswara, police not catch accused, minor raped news, banswara rape case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved