झज्जर। जाट आंदोलन पर विपक्ष के हमलों पर सरकार के मंत्रियों ने मोर्चा संभाल दिया है। विपक्ष के लगातार हमलों के बाद कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने पलटवार किया है। धनखड़ ने कहा कि विपक्ष जाट आंदोलन के नाम पर राजनीति करने लगा है। धनखड़ ने कहा कि विपक्ष जाटों के नाम पर नहीं ब्लकि अपने बूते राजनीति करें। उन्होंने कहा जिन लोगों की राजनीति इन दिनों अच्छी नहीं चल रही है वो आंदोलन की आड़ में राजनीति कर रहें है। सामाजिक विषयों पर राजनीति करना उचित नहीं है। कहा पहले कुछ लोग धरनास्थल पर जाकर कहते थे आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए, अब राजनीति के आधार पर आरक्षण की बात कह रहे है। वही कृषि मंत्री ने बातचीत को लेकर कहा कि जाट समुदाय की मांगों पर सरकार जाटों के साथ खुले मन से बात कर रही है। जहां कहेंगे वहीं बात की जाएगी। सरकार ने पहले भी पांच मिनट में आरक्षण दिया था। सभी मृतकों के घर में सहयोग राशि भिजवाई, जितना हो सकेगा मागों को पूरा किया जाएगा [@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद पटियाला जेल से रिहा
भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में रिकॉर्ड 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
बड़े बदलाव के बीच ट्विटर ने भारत में 6.8 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया
Daily Horoscope