भरतपुर। आयुर्वेद एवं तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के छोटे भाई राजेंद्र गर्ग उर्फ भोला का गुरुवार को भरतपुर में हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। भोला करीब 57 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. गर्ग के भरतपुर स्थित आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा राजेन्द्र गर्ग की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया। उनके साथ प्रभारी मंत्री रमेश मीणा, पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव, खेल मंत्री अशोक चांदना, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर अवाना समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया।
मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और विश्वास दिलाया कि इस दुःख की घडी में वे उनके साथ हैं। पार्थिव देह पर मेयर अभिजीत कुमार, संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह, नगर निगम आयुक्त सुभाष गोयल, नगर विकास न्यास के सचिव कमलराम मीणा, प्रशिक्षु आईपीएस गौरव सांखुले, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त अखिलेश पिप्पल, सेवर पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, कुम्हेर नगर पालिका के चेयरमैन राजीव अग्रवाल सहित विभिन्न समाजों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं आमजन ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बाद में रणजीत नगर स्थित आवास से स्व. राजेन्द्र गर्ग की गमगीन माहौल में निकली शवयात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। नई मंडी स्थित मोक्षधाम में उनके पुत्र मोहित गर्ग ने मुखाग्नि दी।
नए संसद भवन का उद्घाटन भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'जब हम सड़क पर पिट रहे थे, प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे' : साक्षी मलिक
शीर्ष पहलवानों का धरना : जंतर-मंतर पर पसरा सन्नाटा, पुलिस बोली- फिर से इकट्ठा नहीं होने देंगे
Daily Horoscope