• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चिकित्सा मंत्री ने मोबाईल एप ‘‘मिर्गी समझो’’ लाॅन्च किया

Minister of mobile medical app Treat Epilepsy launched - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर गुरूवार को अपने राजकीय निवास से एपिलेप्सी केयर एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन द्वारा आयोजित जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने फाउण्डेशन द्वारा तैयार करवाये ‘‘मिर्गी समझो‘‘ मोबाईल एप की बटन दबाकर लान्चिग की। इस मौके पर उन्होंने मिर्गी रोग की जानकारी के वाले पोस्टर का विमोचन भी किया गया। राठौड़ ने बताया कि मिर्गी रोग अभिशाप नहीं है एवं नियमित ईलाज से ठीक हो जाता है। जब शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्रिय रहने वाले व्यक्तियों में मिर्गी होने से संभावनाएं कम होती हैं। मिर्गी रोग से बचने एवं शीघ्र उपचार के लिए प्रत्येक व्यक्ति को दैनिक प्रातः भ्रमण एवं खेलकूद इत्यादि गतिविधियां नियमित रूप से करनी चाहिए। चिकित्सा मंत्री ने मिर्गी रोग के उपचार एवं परामर्श क्षेत्र में पिछले 22 वर्षाें से कार्यरत डाॅ. सुरेका एवं उनके सहयोगियों को निःशुल्क डाउनलोड योग्य मोबाइल एप ‘मिर्गी समझो‘ तैयार करने के लिए धन्यवाद दिया। लिम्का बुक रिकाॅर्ड हाॅल्डर व फाउण्डेशन के मुख्य न्यूरो फिजिशियन प्रो. आर.के. सुरेका ने बताया ‘‘मिर्गी समझो’’ नामक मोबाईल एप गूगल के प्ले-स्टोर से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें मरीज के ईलाज, दवाईयों के लिए रिमाइण्डर, दौरा पड़ने पर फस्र्ट एड का ईलाज, प्रेग्नेन्सी एवं एपिलेप्सी एवं जनचेतना संबंधी सूचनायें उपलब्ध हैं। यह भी पढ़े : छात्रा के चक्कर में दनादन चले बम यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-Minister of mobile medical app Treat Epilepsy launched
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: health minister rajendra rathore, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved