• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

केंद्रीय मंत्री ने फ्लाइट में छोड़ी अपनी सीट

मोदी सरकार के कई मंत्रियों की कार्यशैली की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सामने आ रही है। फिर चाहे वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्वीट के जरिए वीजा देने की अनुमति हो या रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा ट्रेन में ही सुविधाएं पहुंचाना हो। हालांकि इस बार मदद का एक अलग मामला सामने आया है। श्रेया प्रदीप नाम की एक लडक़ी ने ट्वीट कर बताया कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने किस तरह से उनकी और उनकी मां की मदद की। श्रेया के अनुसार, वह अपनी बीमार मां के साथ इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रही थीं। उन्हें एक्सएल सीट दी गई थीं जिससे कि उनकी मां को बैठने में आसानी रहे। श्रेया की मां चल नहीं सकतीं। कोलकाता में फ्लाइट के ठहराव के वक्त उन्हें पता चला कि उनकी सीटें केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा और उनकी पत्नी की थी। जयंत सिन्हा को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी सीट बदल ली और वे इकॉनोमी क्लास में चले गए।रांची की रहने वाली श्रेया ने जयंत सिन्हा और इंडिगो को टैग करते हुए लिखा,अच्छे दिन वह हैं जब एविएशन मिनिस्टर ने अपनी सीट मुझे और मेरी मां को दे दी और खुद इकॉनोमी क्लास में बैठे। धन्यवाद सर। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े

Web Title-minister left his seat to help flight
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister, left, seat, help, flight, kolkatta, jayant sinha, twitter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved