• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मंत्रिमंडल में शामिल कमसा पहुंचीं घर, खुशी में लगाए ठुमके

जोधपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मंत्रिमंडल में शामिल हुई जिले की भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक और मंत्री कमसा मेघवाल जब अपने घर पहुंचीं तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। ढोल-नगाड़ों से स्वागत के समय लोगों ने मिठाई बांटी और नाचे भी। लोगों को नाचते हुए देख मंत्री भी खुद को रोक नहीं पाईं और फिर जमकर ठुमके लगाए। मंत्री के साथ खुशी के माहौल में कार्यकर्ताओं और पार्टी के अन्य नेताओं ने भी डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। यह देख राज्यसभा से सांसद और मंत्री के नजदीक माने जाने वाले रामानारयण डूडी भी पीछे कैसे रहते। वे भी डीजे की धुन पर सुर से सुर से मिलाते हुए ठुमके लगाने लगे। इस खुशी में गांव के युवा से लेकर बुर्जुग भी पीछे नहीं रहे और सभी ने एक-दूसरे के साथ जमकर नाच कर खुशी का इजहार किया। प्रदेश सरकार में इस क्षेत्र से जीत कर मंत्री बनने वालों में कमसा मेघवाल दूसरी विधायक है। मेघवाल से पहले परसराम मदेरणा भी इसी क्षेत्र से जीतकर विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे। अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना

यह भी पढ़े

Web Title-minister Kamsa Meghwal came home, happily Danced with supporters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minister kamsa meghwal, came, home, happily, danced, supporters, jodhpur, jodhpur news, news of jodhpur, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, jodhpur news in hindi, real time jodhpur city news, real time news, jodhpur news khas khabar, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved