अंबाला। लोक निर्माण विश्राम गृह में स्वास्थ्य मंत्री के दरबार में कई विभागों से सम्बंधित शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। जिसमें होम गार्ड महकमे के कर्मचारियों की शिकायत पर मंत्री ने उन्हें तुरंत नौकरी पर तैनाती के आदेश जारी किया। होम गार्ड कर्मचारियों ने मंत्री से एक अधिकारी द्वारा जानबूझ कर तंग करने के साथ पैसे लेने का आरोप लगाया था। मंत्री के दरबार में राजकीय रेलवे पुलिस से सम्बंधित आई कई शिकायतों पर मंत्री ने अगले दरबार में जीआरपी अधिकारियों की उपस्थति सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया। मंत्री इस बार निगम की आ रही शिकायतों पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम के न पहुचने पर नाराज दिखे, वहां मार्केट कमेटी सचिव की अनुपस्थिति भी खली। उन्होंने बताया कि दरबार में आने वाली सभी समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जाता है। [@ भ्रष्ट कर्मचारी के बारे में बताइये 5 लाख का इनाम पाइये ] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
गृह मंत्री अमित शाह 24 को गोवा में करेंगे जनसभा
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope