नई दिल्ली। दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में दूध के एक कारोबारी का शव मिला।
कारोबारी के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। लाश की शिनाख्त
भजनपुरा निवासी अशोक बंसल के रूप में की गई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला
मान रही है।
उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास खडी एक ऑल्टो कार में ये लाश मिली।
45 वर्षीय अशोक दूध के कारोबार से जुडे हुए थे। पुलिस के मुताबिक राह चलते
लोगों ने कार में लाश को देख पुलिस को इसकी जानकारी दी। प्राथमिक जांच में
पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस को कार से एक पिस्टल भी
बरामद हुई है।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope