मास्को। रूस का सैन्य विमान आईएल-18 साइबेीिरया क्षेत्र के याकुशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 39 यात्रियों को बचा लिया गया है, मगर इनमें से 16 के घायल होने की खबर है। रक्षा मंत्रालय ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। [@ महिलाएं लिख रहीं विकास की इबारत, 20 साल में बहुत कुछ बदला]
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आईएल-18 विमान साइबेरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में लगभग 39 लोग सवार थे। न्यूज एजेंसी आरटी के मुताबिक प्लेन में सवार सभी 39 यात्री जीवित हैं। इनमें 16 यात्री घायल हुए हैं। एजेंसी के मुताबिक प्लेन लैंड करने के दौरान रूस के यकुसिया में हादसे का शिकार हो गया। स्पुतनिक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आईएल-18 विमान तिक्सी क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार हो गया। एक सूत्र ने बताया, विमान में 32 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे।
गुजरात : पीएम मोदी ने गांधीनगर में किया दुनिया के पहले नैनो यूरिया लिक्विड प्लांट का उद्घाटन
बंगाल सरकार राज्यपाल के लिए निजी विश्वविद्यालयों के दरवाजे बंद करने पर कर रही विचार
एनसीबी ने ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, 500 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 9 को गिरफ्तार
Daily Horoscope