• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनरेगा मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी - जाखड़

MGNREGA workers not received payment - jakhad - Fazilka News in Hindi

अबोहर। पिछले दस साल के अकाली भाजपा सरकार के दौरान पंजाब पूरी तरह भ्रष्ट हो चुका है और भ्रष्टाचार अपने पूरे चरम पर है। गांवों के साथ शहरों में भी समस्याओं की भरमार है और मनरेगा मजदूरों को उनका अपना हक मजदूरी भी नहीं मिल रही है। तो किसान भी अपनी फसल का मूल्य लेने के लिए दर दर की ठोकर खा रहे हैं। ये कहना है विधायक सुनील जाखड़ का। जो शुक्रवार को जंडवाला गांव में लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी लोग गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं और विकास के नाम पर प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने अकाली भाजपा सरकार की ओर से पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान हर बेघर को पांच मरले का प्लाॅट देने को लेकर कहा कि आज तक ये वादा अधूरा है और एक भी गरीब को प्लाॅट नहीं मिला है। इस दौरान जंडवाला गांव के दर्जनों भाजपाई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की भी सदस्यता ली। सभा के दौरान पंचायत समिति के पूर्व सदस्य गंगा देव जालंधरा, पंचायत सदस्य रामेश्वर लाल, दीपा सिंह, हीरा लाल मंगलाव, कालू राम गेदर, मनफूल मेघवाल भी मौजूद रहे।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

यह भी पढ़े

Web Title-MGNREGA workers not received payment - jakhad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mgnrega workers not received payment - jakhad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, fazilka news, fazilka news in hindi, real time fazilka city news, real time news, fazilka news khas khabar, fazilka news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved