उदयपुर। लेकसिटी में शीतलहर का प्रकोप चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को दिनभर सर्द हवाओं से धूजणी छूटती रही। रात का पारा और गिरकर 2 डिग्री पर जा पहुंचा। कड़ाके की सर्दी के चलते दूधतलाई पर पिछोला झील में बोटिंग के लिए बनाई जेटी पर सुबह बर्फ की परत जम गई। उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी का जोर लेकसिटी में बरकरार है। दिनभर ठंडी बयार चलती रही। ऊनी वस्त्र पहनने के बावजूद लोग धूप को तलाशते रहे। लगातार गिरते पारे से लेकसिटी जमाव बिंदु के करीब पहुंच गई है। गुलाबबाग में भी पेड़ के पत्तों पर हल्की परत दिखाई दी। बढ़ती ठंड से लोगों के हाथ व पैरों में गलन महसूस होने लगी है। घरों पर बनी टंकियों में पानी अधिक ठंडा होने से लोग ठंडे पानी में हाथ डालने से कतरा रहे हैं। अलसुबह व रात को चारों ओर घना कोहरा होने लगा है। मौसम विभाग डबोक ने शहर की बीती रात का तापमान 2.2 डिग्री, वहीं मप्रकृविवि के शस्य विज्ञान विभाग ने यह पारा 2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 19.2 रहा। चार दिनों से न्यूनतम पारा लगातार गिरते हुए 7.4 से क्रमश: 5.4, 2.5 व शुक्रवार को 2 डिग्री पर जा पहुंचा है। [@ हिमाचल कांग्रेस में छिड़ी राजनेताओं के रिटायरमेंट की जंग]
सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी
अमित शाह का सासाराम का कार्यक्रम रद्द : सम्राट चौधरी
हावड़ा रामनवमी झड़प : सीआईडी ने अपने हाथ में ली जांच
Daily Horoscope