• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेडिकल, डेटंल और नर्सिग कांउसिल के चुनाव जल्द होंगे

Medical, Nursing and Detnl Council election will soon - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा मेडिकल कांउसिल, डेंटल कांउसिल तथा नर्सिंग कांउसिल का चुनाव शीघ्र करवाया जाएगा, जिसके कार्यक्रम की शीघ्र घोषणा की जाएगी। विज को आज यहां आयुष एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिकतर मेडिकल अधिकारियों का पंजीकरण किया गया है और जिन चिकित्सकों के नाम पंजीकरण हुए बिना रहते होंगे उन्हें भी उचित समय दिया जाएगा। इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई है, जोकि जनवरी के प्रथम सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देंगे। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के लिए नए भवनों के निर्माण तथा नवीनीकरण के लिए शीघ्र ही विभाग की कार्यकारी एजेंसी बनाई जाएगी। प्रदेश में पीएचसी तथा सीएचसी के बनाए गए नये भवनों को भी शीघ्र चालू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच करवाने के लिए हेल्थ कार्ड बनाये जाएंगे। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिसके लिए अनेक कम्पनियों ने अपनी रूचि दिखाई है। विज ने कहा कि प्रदेश के 84 अस्पतालों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा अस्पतालों के अपग्रेडेशन के लिए रिपोर्ट जनवरी के पहले सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ का तबादला किया जाएगा। [@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-Medical, Nursing and Detnl Council election will soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: medical, nursing, dentil, council, election, soon in chandihrah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved