अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा की स्टार प्रचारक जाहिर है मायावती ही
होंगी। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह 30 दिनों के दौरान
राज्य में 75 से ज्यादा जनसभाओं के जरिए जनता को अपनी ओर खीचने का काम करेंगी।
हालांकि बसपा में और भी कई बड़े नेता प्रचार करेंगे। लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड
बसपा अध्यक्ष मायावती की ही है। मायावती एक फरवरी को
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत और अलीगढ़ जिलों में चुनाव सभाओं को
संबोधित करेंगी।
इन जिलों में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 फरवरी
को मतदान होगा। बसपा अध्यक्ष तीन फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांप्रदायिक
दृष्टि से काफी संवेदनशील माने जाने वाले मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में रैली
करेंगी। बसपा नेत्री का प्रचार अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी
संसदीय क्षेत्र में चार मार्च को चुनावी रैली को संबोधित करने के साथ संपन्न होगा।
अपने तकरीबन एक माह के प्रचार अभियान के दौरान मायावती कांग्रेस के प्रभाव वाले
अमेठी और रायबरेली तथा समाजवादी के गढ़ समझे जाने वाले इटावा और कन्नौज समेत सूबे
के लगभग हर जिले में चुनाव रैली को संबोधित करेंगी।
कुल मिलाकर मायावती पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम
से कम 14 रैलियां करेंगी। लखनऊ और कानपुर में वह 14 फरवरी को
और अगले दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रायबरेली संसदीय क्षेत्र में चुनाव
सभाओं को संबोधित करेगी। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती राजनीतिक रूप से बेहद
महत्वपूर्ण बुंदेलखंड इलाके में करीब पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope