लखनऊ। बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश चुनाव में भी आरक्षण का मुद्दा अहम भूमिका निभाता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य के आरक्षण को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कहा कि आरक्षण खत्म किया गया तो भाजपा राजनीति भूल जाएगी। चेतावनी भरे लहजे में मायावती ने कहा कि भाजपा को दिन में तारे दिखा दिए जाएंगे। इसी के साथ बसपा प्रमुख ने कांग्रेस-सपा के संभावित गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ‘दागी’ अखिलेश के आगे घुटने टेक दिए हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि जनता केंद्र की नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने सपा का निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था ठप है। यूपी में अब तक 500 दंगे हुए हैं। मुलायम सिंह पुत्र मोह में नाटक कर रहे हैं, ऐसा नाटक कर वह अखिलेश के दाग धोना चाहते हैं। शिवपाल को बलि का बकरा बना दिया गया। शिवपाल मुलायम के पुत्र मोह के शिकार हुए हैं, वह एक सीट पर सिमट कर रहे गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope