• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शीघ्र निबटाए जाएं कब्रिस्तान से संबंधित मामले

Matters related to the cemetery early solved - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौडग़ढ़। राजस्थान के अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में कब्रिस्तान से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण करें। अध्यक्ष जसबीर सिंह ने यहां जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि आयोग की सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि केंद्र व राज्य सरकारों की अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं का पात्र लोगों तक समय पर लाभ पहुंचे। उन्होंने बताया कि चित्तौडग़ढ़ जिले में भी कब्रिस्तान की भूमि को लेकर पैमाइश तथा राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त करने की लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन भूमियों की समीक्षा होनी चाहिए। सिंह ने कहा कि प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति देने का काम हालांकि ऑनलाइन कर दिया गया है, लेकिन तकनीकी कठिनाइयों के कारण कई छात्र लाभ से वंचित हैं। इसके समाधान के लिए उन्होंने केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से बात की है और उन्हें उम्मीद है कि वे इन कठिनाइयों का समाधान करेंगे। अल्पसंख्यक वित्त निगम के लिए केंद्र से बजट बढ़ाने के लिए भी अनुरोध किया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक दर्जे में पहले मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध व पारसी ही थे, लेकिन कुछ समय पूर्व जैन समुदाय को भी इस दर्जे में ले लिया गया है। इससे अब इस श्रेणी में छह समुदाय हो गए हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-Matters related to the cemetery early solved
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jasbir singh, rajasthan, minority, commission, chairman, matters, related, cemetery, early, solved, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved