• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बोले चीनी राजदूत, अजहर पर चल रही बात, आतंकवाद पर हम भारत के साथ

नई दिल्ली। भारत में चीन के राजदूत लुओ झाओ हुई ने शुक्रवार को कहा कि मसूद अजहर पर भारत और चीन के बीच बातचीत चल रही है, इसमें समय लगेगा। चीन आतंकवाद के मसले पर भारत और अन्य देशों के साथ है। उन्होंने कहा कि ये मसले महत्वपूर्ण हैं लेकिन द्विपक्षीय सहयोग काफी महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकवादी घोषित करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत और अमेरिका के अहम प्रयास का चीन ने विरोध किया था। चीन इससे पहले भी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख को प्रतिबंधित करने के प्रयासों का विरोध कर चुका है। पिछले वर्ष दिसंबर में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अजहर को प्रतिबंधित किए जाने की दिशा में भारत के प्रयास को चीन ने बाधित कर दिया था, इसके कुछ सप्ताह बाद ही अमेरिका ने यह प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति की मंजूरी की स्थिति में अजहर की संपत्ति पर रोक लग गई होती और पाकिस्तान समेत अन्य देशों में उसकी यात्रा पर प्रतिबंध लागू हो जाता।

[ यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Masood Azhar issue discussions still on, it takes time, says Chinese ambassador
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: masood azhar issue, chinese ambassador, luo zhaohui, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved