• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विवाहिता ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Married plead for justice made by the collector - Bhilwara News in Hindi

भीलवाड़ा। जिले के बरून्दनी ग्राम में एक विवाहिता को ससुराल में प्रताडि़त करने के बाद बेघर करने पर सामाजिक तौर पर किया गया राजीनामा पंचों को नागवार गुजरा और उन्होंने इस विवाहिता व उसके परिवार को न केवल समाज से बहिष्कृत कर दिया, बल्कि परिवार से संपर्क रखने वालों पर भी पांच हजार रुपए जुर्माना लगाने का फरमान जारी कर दिया। पीडि़त पिता-पुत्री ने गुरुवार को जिलास्तरीय जनसुनवाई में जाकर कलेक्टर को शिकायत दर्ज करवाकर दोशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा कार्रवाई कराने की मांग की। बरुंदनी निवासी पिता रामदेव मीणा ने कहा कि मेरी बेटी दुर्गा मीणा की शादी चित्तौडगढ़़ के बड़ोदिया में कन्हैयालाल उर्फ काना मीणा से हुई थी,लेकिन पति व ससुराल पक्ष के लोगों परेशान कर मारपीट करने लगे। दुर्गा को रखने से भी इन लोगों ने इनकार कर दिया। सामाजिक तौर पर 15 नवंबर, 15 को राजीनामा कर लिया गया। प्रताप मीणा ने जगन्नाथ मीणा, देबी मीणा आदि ने आपस में मिलीभगत कर 11 दिसंबर 15 को सिंगोली चारभुजा में मीटिंग रखी। परिवादिया व उसके पिता आदि को भी बुलवाया गया, जहां इन्हें कहा गया कि दुर्गा के संबंध में जो फैसला किया, वह पंचों से पूछकर नहीं किया गया व कागली करवाई। इसके चलते दुर्गा व उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर हुक्का पानी व पनघट बंद करते है। परिवार से कोई भी व्यक्ति बोलचाल रखेगा तो उसे भी समाज के अनुसार 5 हजार रुपए जुर्माना देना पडेगा। पिडिता के पिता रामदेव ने यह भी कहा कि पंचो ने इसके संबंध में आरोपियों ने पंपलेट भी वितरण कर दिये। ये, आरोपी पीडि़त परिवार को गांव छुड़ाने पर आमादा है। वहीं पिडिता दुर्गा मीणा ने कहा कि मेरा पति मुझे शराब पीकर आए दिन मारता था। जिसके कारण मैने उसे छोड दिया था। पीडि़तों ने कलेक्टर से दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

यह भी पढ़े

Web Title-Married plead for justice made by the collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: married, plead, justice, collector, bhilwara, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bhilwara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved