• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुजुर्ग के सिर पर मारी लौहे की रॉड, पीडित अस्पताल में भर्ती

Marie iron rod on the head of the elderly, victims hospitalized - Sirmaur News in Hindi

नाहन(नागेन्द्र तरूण)। उप मण्डल पांवटा के अम्बोया के साथ लगते गांव में दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग के सिर में लौहे की रॉड से वार करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया। बुजुर्ग के सिर में गम्भीर चोटें आई है उसे पांवटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतम सिंह उम्र करीब 74 वर्ष पास के खेत में पशुआं को पत्ती आदि लेने गया हुआ था कि पीछे से बहसो देवी व उसकी पुत्र वधू सन्तोष ने बुजुर्ग व्यक्ति के सिर में पीछे से लोहे की राड से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया है। बुजुर्ग का आरोप है कि उसके ससुर खजान सिंह ने उसे जान से मरवाने के लिये भेजा था। उनके साथ उनका बेटा भी मौके पर था। थाना प्रभारी अशोक चोहान ने बताया कि मारपीट का मामला है पुलिस तफतीश में जुटी है, कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

[# ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Marie iron rod on the head of the elderly, victims hospitalized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: marie, iron, rod, head, elderly, victims, hospitalized, sirmaur news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sirmaur news, sirmaur news in hindi, real time sirmaur city news, real time news, sirmaur news khas khabar, sirmaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved